प्रशासन ने बरसात के मौसम को देखते हुए पहले ही आवश्यक प्रबंध क्यों नहीं किए
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: थोड़ी सी बरसात में जीन्द पानी पानी हो गया है। जीन्द विकास संगठन का कहना है कि प्रशासन के ये कैसे प्रबंध हैं। अगर थोड़ी सी बरसात में यह हालात है तो अगर ज्यादा बरसात हो गई तो जीन्द का क्या होगा। जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रशासन से सवाल किये है की वर्षा ऋतु शुरू हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता प्रबंध क्यों नहीं किए। क्यों नहीं सारे शहर के सीवरेज साफ नही करवाए। क्यो नही बरसाती नालों की सफाई करवाई। इतना ही नही जिस अमरूद योजना को बरसाती पानी को रोकने के लिए अमल में लाया गया था उस योजना को बरसात के मौसम से पहले शुरू क्यो नही किया गया। अमरूत योजना पर करोडो रुपये लगाने का क्या फायदा मिला।
यह भी पढ़ें:-
गोयल का कहना है कि आज थोडी सी बरसात हुई। इस बरसात ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। जहां देखो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। बात करें मिनी बाईपास की तो यहां मुम्बई की बीच जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। यह प्रशासन की बडी लापरवाही है कि मिनी बाईपास के अन्दर से बरसात का थोडा सा ही पानी नही निकल पा रहा। ज्यादा बारिश हो गई तो पूरा मिनी बाईपास ही पानी से भरा नजर आएगा। यहा बरसाती पानी निकालने के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए थे लेकिन प्रशासन ने इस और कोई ध्यान नही दिया। गोयल का कहना है कि बात करे भिवानी रोड़ की यहां तो बरसात के पानी ने गंदे नाले के पानी के साथ मिलकर झील का रूप धारण कर लिया है। आवागमन पूरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। बच्चे इस झील में नहातें और किलकारी मारते हुए नजर आए। रोहतक रोड पर भी हालात से बद से बदतर नजर आए। यहां अभी पूरा रोड भी नही बना है कि सड़क जलमग्न हो गई। आज इस रोड पर अनेकों स्थानों पर वाहन सड़क पर धंसे नजर आए।
Scrap aluminum exporters Aluminium scrap emission control Scrap metal residue