सत्य खबर,हिसार
कर्नाटक के एक कालेज में हुए हिजाब प्रकरण में दंगल गर्ल एवं बीजेपी नेत्री बबीता फोगाट ने विवादित ट्वीट किया है। यह ट्वीट अब चर्चा में बना हुआ है। हिजाब के विरोध में उन्होंने लिखते हुए प्रियंका गांधी को भी निशाने पर ले लिया है। बबीता फोगाट इससे पहले भी विवादित बयान देती रही हैं, मगर इस बार उनका ट्वीट कुछ ज्यादा ही आक्रामक शैली में लिखा गया है।
बबीता फोगाट ने प्रियंका गांधी को टैग करते हुए लिखा है। स्कूल में हिजाब नहीं चलेगा। यह हिंदुस्तान है तालिबान नहीं। स्कूल में स्कूल यूनिफॉर्म चलेगी हिजाब नहीं। स्कूल में पढ़ने जाते हैं धर्म का प्रचार करने नहीं। प्रियंका गांधी बहन स्कूल में ना बिकिनी चलेगी, ना हिजाब चलेगा, ना घूंघट चलेगा। स्कूल में समानता का अधिकार चलेगा।
बता दें कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान एक पत्रकार वार्ता चल रही थी। इस दौरान हिजाब पहनने को लेकर हुए विवाद में एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो प्रियंका गांधी भड़क गई। उन्होंने पत्रकार से कहा कि कौन क्या पहनेगा यह कोई निर्धारित नहीं करेगा। कोई महिला बिकनी पहने, सूट पहले, बुर्का पहने ये उसकी मर्जी है। उनके इसी बयान पर बबीता फोगाट ने चुटकी लेते हुए उन्हें टैग करते हुए ट्वीट लिखा है। बबीता फोगाट भी इन दिनों यूपी में भाजपा के लिए प्रचार कर रही हैं और बीते कुछ दिन पहले ही उन के काफिले का मेरठ में विरोध हो गया था। उन्होंने इसे एक साजिश बताया है।
क्या होता है हिजाब?
हिजाब नकाब से काफी अलग होता है। हिजाब का मतलब पर्दे से है। बताया जाता है कि कुरान में पर्दे का मतलब किसी कपड़े के पर्दे से नहीं बल्कि पुरुषों और महिलाओं के बीच के पर्दे से है। वहीं, हिजाब में बालों को पूरी तरह से ढकना होता है यानी हिजाब का मतलब सिर ढकने से है। हिजाब में महिलाएं सिर्फ बालों को ही ढकती हैं। किसी भी कपड़े से महिलाओं का सिर और गर्दन ढके होना ही असल में हिजाब कहा जाता है, लेकिन महिला का चेहरा दिखता रहता है।
क्या है पूरा विवाद?
कर्नाटक राज्य में हिजाब का विवाद दिसंबर 2021 में एक कॉलेज से शुरू हुआ था, जब एक कॉलेज में क्लास के भीतर हिजाब पहनने के लिए मना कर दिया था। इस पर 8 मुस्लिम छात्राओं ने विरोध किया और कहा कि कॉलेज उन्हें हिजाब पहनने से नहीं रोक सकता क्योंकि ये उनकी धार्मिक स्वतंत्रता है। इसके बाद हिजाब के विरोध में कुछ बच्चों ने भगवा गमछे या शॉल पहनने शुरू कर दिए, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद यह विवाद कई अन्य कॉलेजों में शुरू हो गया। हाल ही में कुछ कॉलेज ने छुट्टी करके इसका हल निकाला तो एक कॉलेज में हिजाब पहनी लड़कियों को अलग बैठा दिया गया। वहीं, इस मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन भी जारी है। इसी कड़ी में हाल में कालेज में कुछ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान हिजाब पहने हुए एक छात्रा ने जोर जोर से अल्ला हू अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिया। किसी ने इस दौरान वीडियो बना लिया और यह वायरल हो गया। इसे लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है और मुस्लिम देशों तक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नोबेल शांति पुरस्कार पा चुकी युसूफ जरदई मलाला ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हिजाब पहनने की बात का समर्थन किया है।
Aluminium powder coating scrap recycling Aluminium scrap customer engagement Metal waste supply chain