सत्यखबर, दिल्ली
जनवरी आज खत्म होने को है लेकिन उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर, कोहरा और ठंड बरकरार है। कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम दर्ज हो रही है, जिसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। शहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।वहीं हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि देश के उत्तरी और मध्य हिस्से में खुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर अगले 2 दिन जारी रहेगा। इसके कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और कच्छ के क्षेत्रों में सर्द हवाएं अगले दो दिनों तक चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में हल्के से घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान दृश्यता भी कम रहेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।दिल्ली का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। रविवार को भी शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 3 फरवरी को रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। नए साल के पहले दिन यहां का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था।
https://www.youtube.com/watch?v=Yn1CcV3YqOg
Scrap aluminium market research Aluminium scrap recycling efficiency Scrap metal reusing