हरियाणा

दुड़ाराम के पार्टी छोडऩे से नहीं पड़ेगा कोई फर्क – विनीत पूनियां

सत्यखबर फतेहाबाद (जसपाल सिंह) – स्वार्थवश पार्टी छोडऩे वालों से पार्टी को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। ऐसे लोग चुनावों के समय अक्सर पार्टी बदल लेते हैं। कांग्रेस प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है, चुनावों के परिणाम भी शानदार आएंगे और प्रदेश कांग्रेस सरकार बनाएगी। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रेस सचिव विनीत पूनियां ने आज फतेहाबाद में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए यह दावा किया।

Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म
Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म

उन्होंने कांग्रेस नेता दुड़ाराम के कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा के रथ पर सवार होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनकी अपनी कोई विचारधारा नहीं होती और जो कभी दल बदल कर लेते हैं ऐसे लोगों के पार्टी छोडऩे से कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जोश से भरा है। चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता को चुनावों की बधाई देते हुए कहा कि आज समय आ गया है कि जनता अपना नेता चुने और जनता के लिए जनता के हक की बात करने वालों को मौका देगी।

Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी
Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी

Back to top button