सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
विपक्षी दल नागरिकता कानून पर देश को हिंसा की आग के लिए जो बयानबाजी कर रहे हैं। यह एकदम गलत है। यह कथन भाजपा के वरिष्ठ नेता जोरा सिंह बडनपुर ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों के नागरिक अच्छे वातावरण में रहते हैं। सभी धर्मों के लोगों को समान मान-सम्मान दिया जाता है। नागरिकता कानून पर किसी धर्म या क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं है। ऐसे में देश में समाज विरोधी बयान देना मूर्खता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जो अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, उनको सोचना-समझना चाहिए। यदि राजनीति करनी है, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा पर बयान देना चाहिए।
Aluminium scrap containerization Scrap aluminum yard Scrap metal market trends