हरियाणा

देश व प्रदेश की जनता भाजपा के शासन व जनविरोधी निर्णयों से परेशान : शैली चौधरी

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। विधायक शैली चौधरी ने हलका नारायणगढ़ के गांव रामपुर, जंगू माजरा, मुगल माजरा, काठेमाजरा, माजरी, टोका व झीडी वाला में जनसभाएं आयोजित कर ग्रामीणों से इंडिया गठबंधन के लोकसभा अम्बाला से प्रत्याशी वरूण चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी गांवों में विधायक शैली चौधरी का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा के शासन व जनविरोधी निर्णयों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन काले कृषि कानून वापस करने की मांग को लेकर सैंकड़ों किसानों को शहादत देनी पड़ी। भाजपा ने जनता द्वारा चुने गए सरपंचों पर लाठियां बरसाई। सेना में नियमित भर्ती करने की बजाय 4 वर्ष के लिए अग्निवीर भर्ती किये गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया लेकिन अब भाजपा धर्म के नाम पर वोट मांग कर समाज में बिखराव पैदा करना चाहती है। देश में अपने हक की आवाज उठाने वालों को रोका जा रहा है। भाजपा एक भी वादे पर पूरा नहीं उतरी। विधायक ने कहा कि किसानों को अपनी फसल की पेमेंट लेने के लिए पिछले 10 वर्ष के दौरान धरने प्रदर्शन व जल सत्याग्रह करने पड़े लेकिन फिर भी पूरी पेमेंट नहीं मिली। लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही करोड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जायेगा, निर्धन परिवारों की एक महिला को प्रति वर्ष एक लाख रूपये दिये जायेंगे, हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जायेगा, बुढापा पेंशन 6 हजार रूपये प्रति मास की जायेगी, 300 यूनिट बिजली नि:शुल्क दी जायेगी, 100 गज के प्लॉट पर दो कमरे बनाकर दिये जायेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

Panipat News: पानीपत बनेगा आस्था का केंद्र! 72 घंटे हवन यज्ञ और बागेश्वर सरकार की कथा से जागेगा धर्मसागर!
Panipat News: पानीपत बनेगा आस्था का केंद्र! 72 घंटे हवन यज्ञ और बागेश्वर सरकार की कथा से जागेगा धर्मसागर!

 

Karnal News: एक रात की नींद ने ले ली मिस्त्री की जान, खौ़फनाक हत्या का खुलासा!
Karnal News: एक रात की नींद ने ले ली मिस्त्री की जान, खौ़फनाक हत्या का खुलासा!

Back to top button