हरियाणा

देश व प्रदेश में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार, हलका नारायणगढ़ का सरकार में होगा हिस्सा : रामकिशन गुज्जर

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। एचपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर व विधायक शैली चौधरी ने विधानसभा नारायणगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में प्रभारी कर्मजीत खोखर ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने बारे दिशा निर्देश दिये। रामकिशन गुज्जर ने कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ पर लोगों को कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों बारे जानकारी दें व अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ें ताकि हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी को वर्ष 2019 में मिले मतों से भी अधिक मत मिलें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत कर आगामी चुनाव में जीत का अंतर बढायें। उन्होंने कांग्रेस पार्टी व उनके परिवार का साथ देने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। गुज्जर ने कहा कि आगामी चुनाव में देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और हलका नारायणगढ़ का सरकार में हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का संगठन तैयार हो जायेगा। गुज्जर ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन ओर अधिक बेहतर होगा। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी बनने पर 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जाएगी, 6 हजार रूपए वृद्धा अवस्था पेंशन दी जायेगी, पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जायेगी, 500 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जायेगा, बेसहारा पशुओं का समाधान किया जाएगा, 100 गज के प्लाट के साथ मकान बनाकर दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर शुगर मिल में किसानों की पेमेंट की समस्या को दूर किया जाएगा।

रामकिशन गुज्जर ने कहा कि भाजपा के 9 वर्ष के शासनकाल में मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है जबकि विकास करवाने के मामले में सरकार फेल साबित हुई है। भाजपा सरकार से किसान, सरपंच, व्यापारी, कर्मचारी, श्रमिक व आम लोग परेशान हैं। बेरोजगार युवा मजबूर होकर रोजगार की तलाश में विदेश में जा रहे हैं। लोगों की एनडीसी, परिवार पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड, पीले व गुलाबी राशन कार्ड आदि की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांग सरकार के सामने रखने वालों पर भाजपा लाठियां बरसाती है। भाजपा कभी किसानों पर तो कभी कर्मचारियों पर व सरपंचों पर अत्याचार करती है। जनता द्वारा वोट के माध्यम से चुने गए जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने देती। नारायणगढ़ शुगर मिल की कुर्की के आदेश के बाद सरकार को बयान देकर किसानों को विश्वास दिलाना चाहिये कि शुगर मिल बंद नहीं होगी व सभी किसानों की पेमेंट सुरक्षित रहेगी और पेमेंट समय पर मिलेगी। गुज्जर ने कहा कि भाजपा मुद्दों पर चुनाव न लडक़र धर्म के नाम पर राजनीति करती है और जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है। देश व प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वायदों में आने वाली नहीं है। कार्यकर्ता सम्मेलन में विनोद पाल, अनिल कुमार, लवली, रोहित, संजय, कुलवंत सैनी निवासी गांव पिलखनी सहित दर्जन भर युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जिनका रामकिशन गुज्जर ने पटका पहनाकर स्वागत किया। गुज्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी का स्वागत है व सभी को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा।

हरियाणा की अंडर-14 गर्ल्स फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दर्ज की शानदार जीत
हरियाणा की अंडर-14 गर्ल्स फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दर्ज की शानदार जीत


विधायक शैली चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने हलका नारायणगढ़ के लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष व विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास नहीं करवाया गया और अब ये लोग गांवों में गारंटी लेकर घूम रहे हैं और जनता को बहकाने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने वर्ष 2014 व 2019 में भी गांरटी दी थी। जनता को 15-15 लाख रुपए देने की व किसानों की आय दोगुनी करने की लेकिन कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए लेकिन सरकार ने उन्हें कुछ नहीं दिया। नोटबंदी करके जनता को लूटने का काम किया। तीन काले कानून लाकर किसानों को परेशान किया। एक साल तक किसान सडक़ों पर रहे और 700 किसानों ने शहादत दी तब जाकर किसानों की जीत हुई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पहले से ज्यादा मजबूती से काम करें और हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। हरियाणा में अब कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। जनता ने पहले भी कांग्रेस पार्टी का साथ दिया और अब आगे भी सभी कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करें। इस अवसर पर बिरेन्द्र सिंह, गुरमिन्द्र सिंह बेरखेड़ी, रणजीत सिंह, माम चन्द मुकंदपुर, चेयरमैन नीरज कुमार शाहपुर, संदीप नखडौली, नरेन्द्र देव शर्मा, देश बंधु, मुलक राज, गुरमेल सिंह, राजबीर सिंह, कुलबीर सिंह, अमित विकास, विनोद पाल, अनिल कुमार, प्रवीण शर्र्मा, मुकेश कुमार, कुलवंत सैनी, सुरेश धीमान, पम्मी वालिया, बलविन्द्र सिंह, संत राम, इकबाल सिंह, अमीर चन्द, दर्शन लाल, सुखदेव सैनी, रोहित कुमार, लवली, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

बृज भूमि होडल में विकास की नई लहर, सीएम सैनी ने खोला योजनाओं का पिटारा, 10 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
बृज भूमि होडल में विकास की नई लहर, सीएम सैनी ने खोला योजनाओं का पिटारा, 10 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

 

Back to top button