राष्‍ट्रीय

धर्म सिंह कालोनी मेें महिला दिवस पर गीतों के माध्यम से दी प्रस्तुति

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

AMCA: भारत की स्वदेशी स्टील्थ तकनीक! बड़े पैमाने पर निर्माण से भारत का एयरोस्पेस क्षेत्र मजबूत
AMCA: भारत की स्वदेशी स्टील्थ तकनीक! बड़े पैमाने पर निर्माण से भारत का एयरोस्पेस क्षेत्र मजबूत

हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति व जनवादी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक प्रेरणादायक सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकत्र्ता धन्नो देवी की अध्यक्षता मेें किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहा रंगा ने पाड़ भगा दयो बहना, चुप की चुनरिया प्रगतिशील गीत से की। इसके अलावा देश में गर बेटियां मायूस और नाशाद हैं, दिल पै रख के हाथ कहिये! देश क्या आजाद है, लहरों से डरकर कभी नौका पार नहीं होती, कौशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती आदि गीतों व कविताओं की भी प्रस्तुतियां की गई। ब्लॉक प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस दिवस की शुरुआत शिकागो में हजारों मजदूरों ने 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन और उचित मजदूरी की मांग को लेकर आंदोलनों से हुई थी। इन्हीं आंदोलनों के दौरान वर्ष 1910 में महिलाओं की जुझारू नेता क्लारा जेटकिन ने अंतर्राष्ट्रीय मंच से महिलाओं के लिए वोट का अधिकार की मांग को उठाते हुए 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित हुआ। तब से लगातार पूरी दुनियां में इसे संघर्षों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सतपाल सरोहा, विक्रम अली, जिले सिंह, मा. प्रमोद कुमार, जगवंती देवी, सोना देवी, कविता, वेदप्रकाश समेत अनेकों ने अपने विचार सांझा किये।

Bihar Assembly Elections: कांग्रेस और राजद के बीच सस्पेंस! बिहार विधानसभा चुनाव में किसका होगा राज?
Bihar Assembly Elections: कांग्रेस और राजद के बीच सस्पेंस! बिहार विधानसभा चुनाव में किसका होगा राज?

Back to top button