सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नगरपरिषद सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान का 3 वर्ष के बाद चुनाव हुआ, इस चुनाव मेें सफाई कर्मचारियों ने अपना-अपना प्रधान चुनने के लिए जोर आजमाइश की हुई थी। प्रधान चुनाव में चार उम्मीदवार खड़े हुए थे, जिसमें से पूर्व प्रधान जगदीश ने भी दोबारा अपना भाग्य आजमाने की सोची और उनके साथ राजा राम, राजेश और हजारीलाल भी चुनाव मैदान में आ डटे। प्रधान पद चुनाव के लिए शनिवार 5 जनवरी को चुनाव की तिथि घोषित की गई थी, जिसमें चुनाव निष्पक्ष करवाने के लिए तीन चुनाव पर्यवेक्षक जिमनें राज्य प्रधान राजेन्द्र सिणद, राज्य सचिव मांगेराम तिगरा, राज्य उपप्रधान जयप्रकाश नियुक्त किये गये। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान इन्द्र सिंह श्योकन्द, जिला वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप शर्मा भी सहयोगी के तौर पर मौजूद रहे। मतदान सुबह 9 बजे से 2 बजे तक नगरपरिषद कार्यालय में हुआ। प्रधान पद के लिए कुल 142 कर्मचारियों में से 137 कर्मचारियोंं ने मतदान किया, जिनमें से 2 वोट कैंसिल हो गये। मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया, जिसमें राजा राम को 58 वोट हासिल हुए और निवर्तमान प्रधान जगदीश को 45 वोट प्राप्त हुए, इस प्रकार राजा राम ने 13 वोटों से जगदीश को हराकर प्रधान पद प्राप्त किया।
वहीं राजेश को 23 वोट, हजारीलाल को 9 वोट प्राप्त हुए। प्रधान पद पर विजयी होने पर राजा राम के समर्थकों ने गुलाल और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। नवनियुक्त प्रधान राजा राम ने कहा कि वो सभी सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर चलेंगे और उनके हक की लड़ाई के लिए आगे खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उनका किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं रहेगा। इस मौके पर सत्यवान पानु, विनोद, ऊषा देवी, सुरेश, सरोज देवी, कश्मीरी, राजेन्द्र आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
Copper scrap recycling statistics Copper scrap purity standards Metal scrap recycling center
Copper cable scrap recycling, Metal waste storage, Copper scrap recycling process