सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
दिव्य किरण संस्था की डायरेक्टर व समाज सेविका रिया जांगड़ा को रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह में गौरव अवार्ड से नवाजा गया। रिया जांगड़ा को यह सम्मान सुमेर सिंह आर्य संस्थान की ओर से लोहड़ी महासम्मेलन व भारतीय प्रतिभा गौरव अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया। रोहतक के जाट भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 150 समाजसेवी संस्थाओं को सम्मनित किया गया, जिनमें दिव्य किरण संस्था की डायरेक्टर रिया जांगड़ा भी सम्मिलित रही।
दिव्यांग बच्चों की सेवा में प्रयासरत है रिया
डायरेक्टर रिया जांगड़ा अपनी दिव्य किरण संस्था में दिव्यांग बच्चों की सेवा में प्रयासरत है। जिसमे दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए उन्हें उचित माहौल प्रदान किया जाता है, ताकि वे भी अपने को सामान्य बच्चों की तरह समझने लगे जाएं। इसके अतिरिक्त समाजसेविका रिया जांगड़ा घरेलू शोषण की शिकार महिलाओं के लिए भी अग्रणी रहती है। वह पीडि़त महिला से सम्पर्क करके उसके परिवार से बात करती है और समस्या के समाधान के उपाय दोनों पक्षों के सामने रखती है। फिर भी समाधान नहीं होता तो पीडि़त महिला के साथ जाकर कानून का सहारा लेती है।
Aluminium scrap utilization techniques Aluminum scrap inventory management Efficient metal handling