सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
दिव्य किरण संस्था द्वारा अनेकता में एकता ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के हर जिले से महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने अपने अंदाज में वेशभूषा पहनकर अपनी अपनी संस्कृति को बढ़ावा दिया। ये महिलाएं पेशे से वकील, डॉक्टर, शिक्षिका, नर्स, समाज सेविका, हाउस वाइफ, खिलाड़ी इत्यादि थी। प्रतियोगिता को संपन्न करवाने और रिजल्ट जारी करने की ड्यूटी पुलिस विभाग की महिला शक्ति बहन तृप्ति राजपूत को सौंपी गई। इन 30 महिलाओं में से सबसे सुंदर छवि के लिए टॉप रही 10 महिलाओं का चयन हुआ। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली महिलाओं को दिव्य किरण संस्था की ओर से ब्यूटी क्वीन अवार्ड की ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जिनमें पंजाब से टॉपर वुमन चैंपियनशिप की ट्रॉफी गीता शर्मा, जोधपुर राजस्थान से भावना मोयल, हरियाणा के हिसार से डॉ. बबली चाहर व प्रोमिला श्योराण को मिली। सादगी व साधारण पोशाक के लिए अवॉर्ड हिसार की संस्कृत अध्यापिका सरोज जांगड़ा को दिया गया। कैथल से एडवोकेट दीपिका जांगड़ा व सुनीता जांगड़ा को भी टॉप में लिया गया। पंचकूला से डॉ रेणुका को टॉप लिस्ट में अवॉर्ड मिला। रोहतक से मनीषा, तनु व अनु को जीत मिली। जींद से ममता शर्मा की परफॉर्मंस अच्छी रही। इन सबके बीच सबसे सुंदर छवि के लिए समाज सेविका रिया जांगड़ा को सभी महिलाओं द्वारा नेचुरल ब्यूटी क्वीन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिव्य किरण संस्था की समस्त टीम मौजूद रही।
Aluminium foil recycling Scrap aluminium value Scrap metal recycling center