सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-
गुरूनानक देव जी ने विश्व में भ्रमण करते हुए लोगों को प्रेम, एकता, समानता, भाईचारे और आध्यात्मिक ज्योति का संदेश दिया। गुरू का अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले वाला। गुरूओं की श्रेणी में गुरूनानक देव जी उच्च स्थान रखते हैं। उन्होंने गुरू होने का दायित्व निभाते हुए अनगिनत कार्य किए तथा मनुष्य को इस जीवन में जीने का सही अर्थ बताया। यह कथन ढाणी स्थित सिंह सभा गुरूद्वारा में गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्व पर विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के बड़े भाई सतीश सुरजाखेड़ा ने कहे। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा में आने से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है और शरीर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सिंह सभा गुरूद्वारा में शब्द कीर्तन किया गया। साथ ही अखंड पाठ और लंगर का भी आयोजन किया गया। सिंह सभा गुरूद्वारा के प्रधान कृष्ण सिंह घुम्मन ने कहा कि नगर कीर्तन में धमतान गुरूद्वारा से आई श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया। पालकी की अगुवाई पंज प्यारों ने की। वहीं सतनाम वाहेगुरू एवं गुरूवाणी से वातावरण भक्तिमय हो गया। पंज प्यारों के आगे महिला सेवादार झाडू लगाकर सेवा कर रही थी। नगर कीर्तन सिंह सभा गुरूद्वारा से शुरू होकर रेलवे रोड़ से सुभाष चौक, भगत सिंह चौक से होते हुए पंजाबी चौक स्थित गुरूद्वारा में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण सिंह घुम्मन, स. गुरदीप सिंह, छोटा सिंह तलवार, सुखदेव सिंह ढींढसा, दलजीत, गुरविंद्र, अमरजीत मधोक, देशराज माटा, मनु छाबड़ा, विकेश तागरा आदि मौजूद थे।
Metal recycling Ferrous material recycling growth projections Iron recovery industry
Ferrous material best practices, Iron sorting, Regulatory compliance for metal recycling
Types of aluminum scrap Scrap aluminium reuse Metal utilization