सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। आगामी नगरपालिका नारायणगढ़ चुनाव को लेकर जजपा की एक बैठक नई अनाज मंडी नारायणगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अम्बाला प्रभारी जजपा कुलदीप सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जजपा नेता की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार इस अहम बैठक के उपरांत जिला प्रभारी कुलदीप सिंह मुल्तानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में विभिन्न शहरों में होने वाले नगरपालिका चुनाव जजपा-भाजपा मिलकर लड़ेंगे। जिला प्रभारी ने बताया कि नारायणगढ़ नगरपालिका का चेयरमैन पद जजपा के खाते में गया है और जजपा यह चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। बैठक में सर्वसम्मति से सभी लोगों ने नारायणगढ़ नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए मदन लाल चानना के नाम का सुझाव दिया जिस पर जिला प्रभारी मुल्तानी ने कहा कि वे हाई कमान को इनका नाम भेज देंगे। यदि किसी कारणवश नगरपालिका चुनावों में भाजपा-जजपा गठबंधन नहीं होता तो उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लडऩे में सक्षम है और नारायणगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन पद सहित सभी वार्डों में पार्षद का चुनाव भी पार्टी अपने चिन्ह पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ नगरपालिका चुनावों हेतु 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम सुझायेगी। जिला प्रभारी ने बताया कि शनिवार को अम्बाला छावनी में जजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें प्रदेश में होने वाले नगरपालिका चुनावों सहित पार्टी के लिए सामान्य सदस्य बनाने पर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में जजपा अम्बाला शहरी प्रधान हरपाल कम्बोज, अम्बाला ग्रामीण प्रधान बलबीर पुनिया, राम सिंह कोड़वा, एडवोकेट हरबिलास, मलकीत तंदवाल, सुशील अग्रवाल, सतनाम सिंह भाटिया, शिविश वशिष्ठ, शहजादपुर मंडी एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह कक्कड़माजरा व जसविन्द्र सिंह दनौरा सहित बड़ी संख्या में जजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminium recycling cost analysis Scrap aluminium import processes Metal waste repackaging