सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। नगरपालिका कर्मचारी संघ शाखा नारायणगढ़ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कच्चे सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम विधायक के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ के सदस्यों ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर को कर्मचारियों की मांगों बारे अवगत करवाया। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कौशल रोजगार को भंग करना, समान काम समान वेतन लागू करना, कोरोना काल के दौरान सरकार द्वारा घोषित किया गया जोखिम भत्ता कच्चे कर्मचारियों को दिया जाना, कच्चे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करना शामिल हैं। राम किशन गुज्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ उनके संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनका प्रयास रहेगा सरकार कि सभी मांगों को सरकार के समक्ष रखकर पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार फिर भी मागों को पूरा नहीं करती तो आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा कर दिया जायेगा।
Safety measures for working with aluminum scrap Aluminium recovery techniques Scrap metal storage