नारायणगढ़ नगरपालिका चेयरपर्सन पद चुनाव में बसपा प्रत्याशी की जीत निश्चित : करनैल सिंह नगला जिलाध्यक्ष बसपा
सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। नारायणगढ़ नगरपालिका के 19 जून को होने वाले चुनावों के मद्देनजर चेयरपर्सन पद के लिए चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी कमला देवी ने अपने समर्थकों सहित नारायणगढ़ के मुख्य बाजार से होकर रोड शो निकाला जिसमें सैंकड़ों लोगों विशेषकर महिलाओं ने शिरकत की। रोड शो में कमला देवी के साथ बसपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी प्रकाश चन्द पाखी, जिलाध्यक्ष करनैल सिंह नगला व विधानसभा नारायणगढ़ अध्यक्ष संजीव कुमार बल्लोपुर तथा मदन पाल राणा सहित सैंकड़ों समर्थक शामिल रहे। रोड शो पंजलासा चौंक स्थित कमला देवी के चुनाव कार्यालय से शुरू होकर रविदास चौंक, नेता जी चौंक, परशुराम चौंक, हुसैनी रोड़, महिला पुलिस थाना व हूडा सैक्टर 4 से होते हुए वापिस कमला देवी के चुनाव कार्यालय पंजलासा चौंक में पहुंचकर सम्पन्न हुआ। चेयरपर्सन पद के लिए बसपा प्रत्याशी कमला देवी ने कहा कि उनका प्रचार जोर शोर से चल रहा है। नारायणगढ़ शहर के सैंकड़ों लोग उनके साथ हैं।
कमला देवी ने कहा कि वे चेयरपर्सन बनकर नारायणगढ़ शहर का विकास करना चाहती हैं। नारायणगढ़ शहर में बच्चों के लिए जिला स्तरीय लाईब्रेरी खोली जायेगी। शहर के पार्कों को सुंदर बनाया जायेगा। बच्चों के खेलने के लिए एक स्टेडियम बनाया जायेगा तथा पीने के पानी की समस्या के समाधान हेतू ट्यूबवैल लगवाने के साथ ही बुस्टर पैम्प लगवाना व शहर के विभिन्न वार्डों में हो रही सीवरेज की समस्या का समाधान करवाया जायेगा। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढाई जायेगी व सफाई कर्मचारियों की वेतन से सम्बंधित समस्या का हल किया जायेगा। बसपा जिलाध्यक्ष करनैल सिंह नगला ने कहा कि नारायणगढ़ नगरपालिका चेयरपर्सन चुनाव में बसपा प्रत्याशी कमला देवी उच्च शिक्षित महिला प्रत्याशी हैं जो बसपा की नीतियों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ नगरपालिका चेयरपर्सन पद के लिए हो रहे चुनाव में बसपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है। नगरपालिका चेयरपर्सन चुनाव में बसपा सबसे आगे है और किसी भी पार्टी का प्रत्याशी बसपा की टक्कर में नहीं है। नारायणगढ़ शहर की जनता बसपा की नीतियों का समर्थन कर रही है और आने वाली 19 जून को बसपा के पक्ष में सबसे अधिक मतदान करेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में शहरवासी एवं बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminium scrap transportation solutions Aluminium scrap ecological footprint Metal scraps recovery