सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। भारतीय जनता पार्टी की चार प्रदेशों में हुई जीत की खुशी में नारायणगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान राजेश बतौरा के नेतृत्व में ढोल बजाकर व लड्डू वितरित कर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। राजेश बतौरा ने ढोल व नगाड़ों की थाप पर झूमते कार्यकर्ताओं के साथ भंगड़ा डाला और उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी की जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान को गुलाल लगाकर पार्टी की जीत की बधाई दी। जिला प्रधान राजेश बतौरा ने कहा कि बेहतर नीतियों और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के कारण भाजपा ने लोगों का मन जीता। चार राज्यों में भाजपा की जीत वहां की जनता द्वारा डबल इंजन की सरकार पर किए गए विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और उनके मन में समाज हित की भावना के कारण ही इन राज्यों में भाजपा फिर से सरकार बना सकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में पार्टी की जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि विपक्ष द्वारा बार-बार फैलाए जा रहे भ्रम की सच्चाई जनता को समझ में आ गई है। उन्होंने कहा कि योगी राज में लोगों ने खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस किया। मोदी जी और योगी जी पर विश्वास जताते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों ने फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना ने भाजपा को लगातार मजबूत किया है। इस अवसर पर निवर्तमान जिला परिषद चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, जिला विस्तारक सुभाष गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश बिंदल, सोशल मीडिया जिला प्रमुख संजीव सैनी, जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, एमिनेंट पर्सन मुकेश गर्ग, धीरज दनौरा, एससी मोर्चा जिला प्रधान संजीव पंजलासा, किसान मोर्चा जिला प्रधान अनिल राणा, अनिता चौधरी, अशोक साहनी, प्रदीप गोयल, सितार खान, संजीव, राजीव, गुरमीत हुसैनी, बेदी, नीतिन काला आम्ब, पवन, राम किशन फौजी काला आम्ब, बरखा राम, मनीष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Aluminium scrap stockpile assessment Aluminium recycling waste optimization Air quality control in metal recycling