राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश में पदयात्रा करके देश की आम जनता को स्वतंत्रता आन्दोलन से जोड़ा था : राम किशन गुज्जर
सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शहजादपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राम किशन गुज्जर ने कहा कि हम सभी आज जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं ये आजादी हमारे महान शहिदों के बलिदान की देन है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश में पदयात्रा करके देश की आम जनता को स्वतंत्रता आन्दोलन से जोड़ा था। भारत छोड़ो आन्दोलन महात्मा गांधी जी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। अब राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की हुई है जो पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए 6 महीने चलेगी जिसका उद्देश्य महंगाई व भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आवाज उठाना है व लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरे देश की जनता को जोडऩा है। इस अवसर पर बिरेन्द्र गुज्जर, गुरमिन्द्र सिंह बरखेड़ी, पार्षद नरेन्द्र देव शर्मा, देश बंधु जिंदल, जितेन्द्र सिंह अब्दुला, योगी नगौली, रणजीत सिंह, बलविंद्र वालिया, परमजीत कालड़ा, मुकेश धीमान, विक्की, अमित विकास, चमन पंजलासा, राज कुमार धीमान, माम चन्द, नीरज शर्मा, राजबीर सिंह, बलजीत सिंह, रोहतास, रणजीत सिंह, लाभ सिंह, गुरचरण सिंह, सुनील कुमार, नरेश कुमार, मेजर अली, रविन्द्र धीमान, प्रवीन शर्मा, सतीश भारद्वाज, व लाभ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminium scrap CNC cutting Aluminium scrap barge transportation Metal reclamation and utilization
Metal reprocessing plant Ferrous material market rates Scrap iron reclaiming yard
Ferrous material material flow analysis, Iron waste processing, Efficient metal scrap handling