राम किशन गुज्जर ने कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, कुमारी शैलजा व कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं का किया धन्यवाद
पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ओर अधिक उर्जा के साथ पूरा करेंगे : राम किशन गुज्जर
सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद चौधरी राम किशन गुज्जर अपनी धर्मपत्नी विधायक शैली चौधरी व भाई बिरेन्द्र सिंह गुज्जर सहित नारायणगढ़ पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल व कुमारी शैलजा के पक्ष में नारेबाजी कर राम किशन गुज्जर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विश्राम गृह नारायणगढ़ में नारायणगढ़ क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों विशेषकर विश्वकर्मा धीमान समाज, गुज्जर समाज, पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों व अनुसचित जाति वर्ग के प्रतिनिधियों ने राम किशन गुज्जर का फूल मालाएं पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौधरी राम किशन गुज्जर को उनके जन्म दिन पर केक काटकर शुभकामनाएं दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राम किशन गुज्जर को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों की शुभकामनाएं लेते हुए चौधरी राम किशन गुज्जर ने कहा कि अब हम सभी की जिम्मेदारी बढ गई है। हम सभी ओर अधिक उर्जा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब अधिक मजबूती के साथ हल्का नारायणगढ़ वासियों की बात सुनी जायेगी। राम किशन गुज्जर ने कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल , कुमारी शैलजा व कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुज्जर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे उस जिम्मेदारी को ओर अधिक उर्जा के साथ पूरा करेंगे व पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं के ब्यानों बारे पूछने पर राम किशन गुज्जर ने कहा कि सभी लोगों को पार्टी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। कुछ रह भी गए हैं उनसे बातचीत करके सब ठीक हो जायेगा। गुज्जर ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा जजपा सरकार ने जनता के साथ केवल झूठे वायदे ही किये लेकिन जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को रखेंगे और वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आए इसके लिए जनता के बीच में सभी मुद्दों को रखेंगे। हरियाणा में बिजली की कमी, बढती बेरोजगारी, बढती मंहगाई, नारायणगढ़ शुगर मिल से किसानों की गन्ने की फसल की बकाया पेमेंट न होना आदि सभी मुख्य मुद्दे हैं जिनसे जनता परेशान है। राम किशन गुज्जर ने कहा कि हमारी नेता कुमारी सैलजा जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा की जनता के लिए बहुत संघर्ष किया है। हम हमेशा सडक़ों पर ही रहे हैं और सरकार की गल्त नीतियों का हमेशा विरोध किया है। जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर संघर्ष करके जनता की आवाज को उठाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का संगठन नहीं बन पाया ये बहुत बड़ी कमी रही लेकिन अब बहुत जल्द ब्लॉक स्तर पर व जिला स्तर पर संगठन बनेगा। राम किशन गुज्जर ने कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल , कुमारी शैलजा व कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि अब ओर अधिक उर्जा के साथ काम करेंगे व संगठन तथा पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री कहते थे कि हरियाणा में बिजली की कहीं भी कमी नहीं है लेकिन अब बिजली के मामले में हालात खराब हो चुके हैं। सरकार ने पहले से ही क्यों नहीं बिजली की व्यवस्था की। प्रदेश में फसल की बिजाई के समय खाद की कमी हो जाती है। कहीं भी सरकार की संजीदगी दिखाई नहीं दे रही। भाजपा नेता भाषणों में कुछ ओर कहते हैं और फिर अपनी बात से यू टर्न ले लेते हैं। सरकार किसी भी मामले में अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रही। नारायणगढ़ शुगर मिल से किसानों की लगभग 75 करोड़ रूपये की बकाया पेमेंट की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आन्दोलन के बारे राम किशन गुज्जर ने कहा कि हर वर्ष किसानों को शुगर मिल से गन्ने की पूरी पेमेंट नहीं मिलती और हर वर्ष हालत बदतर होते जा रहे हैं। हल्का नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी के साथ मैं खुद विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री जी से मिलने गया था व शुगर मिल से किसानों की बकाया पेमेंट दिलवाये जाने की मांग, उपमंडल नारायणगढ़ को जिला बनाये जाने की मांग, हल्का नारायणगढ़ की खस्ता हाल सडक़ों को ठीक करवाये जाने की मांग आदि मांगे मुख्यमंत्री जी के सामने रखी लेकिन मुख्यमंत्री जी से आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। गुज्जर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही नारायणगढ़ शुगर मिल से पेमेंट न मिलने की समस्या का पक्का समाधान कर दिया जायेगा ताकि किसानों को कोई समस्या न आए। इस अवसर पर बिरेन्द्र सिंह गुज्जर, रणजीत सिंह कपूर, राजबीर राणा बधौली, गुरमिन्द्र सिंह बेरखेड़ी, देश बंधु जिंदल, पवन धीमान, राज कुमार धीमान, नरेन्द्र देव शर्मा, अमित वालिया, अनिरूद्ध कपूर, अरविंद धीमान छोटी कोहड़ी, पम्मी वालिया, बलविन्द्र वालिया, संदीप नखड़ौली, श्याम लाल धीमान, सुरजीत सिंह, मुलक राज, बृज मोहन सैनी, बलजिन्द्र धीमान, सतीश कुमार, जितेन्द्र सिंह, कुलबीर सिंह, कुलबीर कपूर, मेजर खान, श्रवण दबलाना, अमित विकास, रणजीत सिंह, सुरेश धीमान, सोनू मानकपुर, फकीर चन्द, बचना राम, नसीब सिंह, सतपाल टोका, गुरमेल सिंह पंजेटों, रविन्द्र बरौली, परमजीत कालड़ा, लाडी सरपंच रसौर, मुनीष असगरपुर, कृष्ण नखडौली, चमन लाल डेरा, सेठ पाल डेरा, चमन लाल पंजलासा, विकास कुमार, राहुल कुमार, लक्की, सोनू, कश्मीरा राम, जरनैल सिंह, धर्मपाल फिरोजपुर, नरसिंह टपरियों, राजबीर कोड़वा, बलविन्द्र धीमान, सुखदेव सैनी, सप्पटर गुज्जर, सुरजीत सिंह, बिल्ला डैहर, सतपाल सिंह, सुधा शर्मा, ममता जिंदल, लवली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
Aluminium fabrication recycling Aluminum scrap packaging Metal recycling industry