सत्य खबर, नारायणगढ़, (सरिता धीमान)। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा खंड शहजादपुर के गांव सौंतली स्थित पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मैहता की राईस मिल में पहुंचे। इस अवसर पर विधायक हल्का मुलाना वरूण चौधरी, राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर विरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व सूचना आयुक्त हरियाणा अशोक मैहता, युवा कांग्रेस हल्का प्रधान गुरजेंट सिंह जैन्टी मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि किसानों की गेंहू का एक-एक दाना खरीदे और प्रति क्विंटल 500 रूपए बोनस किसानों को दे। नारायणगढ़ शुुगर मिल बनौंदी से किसानों की गन्ने की फसल की बकाया पेमेंट की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आन्दोलन के बारे हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 10 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी की सरकार के कार्यकाल में शुगर मिल बनौंदी में किसानों की गन्ने की पेमेंट कभी नहीं रूकी थी। कांग्रेस के शासनकाल से पहले और बाद में पेमेंट रूकने की समस्या हर वर्ष होती रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। जो लोग पार्टियां छोड़-छोड़ कर आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं उनका अपना कोई जनाधार नहीं है।
Aluminium reprocessing technologies Aluminium recycling equipment technology Metal waste grading