सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
गत 2-6 नवंबर तक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में राष्ट्र स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव खरल के न्यू सनराइज प्रतियोगिता मेंं विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए कई पदक अपने नाम किये। प्राचार्य दर्शन व निदेशक सरोज ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता के 10 किलोमीटर पैदल चाल में खिलाड़ी परमदीप ने अन्य धावकोंं को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि असली खिलाड़ी वही है, जो खेलों की गरिमा बनाए रखें और खेल को ही अपना मुख्य उद्देश्य समझें। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में निरंतर भाग लेते रहते हैं, ताकि वो अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें और आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश की संस्कृति, धरोहर व पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए।
Aluminium recycling consultancy Aluminium scrap downcycling Metal recycling facility