सत्यखबर, चण्डीगढ़
देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित होने के बाद अब हरियाणा के पंचकूला में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का सम्मान किया जाएगा। पंचकूला में वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा के लिए 6 करोड़ रुपए नकद इनाम की घोषणा की है। इससे पहले सूबेदार नीरज चोपड़ा दिल्ली स्थित आर्मी हेडक्वार्टर में दो दिन बिताएंगे।
वे 15 अगस्त को लाल किले पर सम्मान के बाद पानीपत लौटेंगे। पानीपत के खंडऱा गांव निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचा है। उन्होंने भारत को ओलिंपिक के एथलेटिक्स इवेंट में 121 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके बाद नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश हो रही है। वहीं सम्मान व स्वागत समारोह के लिए कई संगठन व संस्थाएं तैयार हैं पर फिलहाल वह सरकारी मेहमान हैं। इसलिए नीजि आयोजन नहीं किये जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें… नीरज चोपड़ा को अभिताभ बच्चन ने अनोखें अंदाज में दी बधाई, जानिए आप भी
नीरज चोपड़ा और टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ी रविवार देर शाम दिल्ली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सम्मान के बाद नीरज चोपड़ा पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 6 करोड़ के इनाम से उसे सम्मानित किया जाएगा।
Aluminum scrap sales Aluminium salvage assessment Industrial metal recycling