सत्यखबर, चण्डीगढ़
पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट के मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं हो पाए हैं। वहीं सीएम कल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी के साथ दिल्ली गए थे वहीं उनकी इस पर पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत के साथ चर्चा हुई। लेकिन इस दौरान कोई फैसला नहीं हो सका। इस पर फाइनल निर्णय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। बताया जा रहा है कि आज राहुल गांधी मंत्रियों को लेकर फैसला ले सकते हैं। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए दो दिन का समय पूरा होने के बाद भी उनकी कैबिनेट तैयार नहीं हो पाई है। बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद जल्द ही नई कैबिनेट की घोषणा हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।
अब कैबिनेट को अंतिम रूप देने के लिए चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी के साथ मंगलवार को नई दिल्ली गए थे और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत के साथ बैठक की थी। बैठक में कैबिनेट को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चन्नी की कैबिनेट पर राहुल गांधी ही अंतिम निर्णय लेंगे परंतु वह अभी हिमाचल प्रदेश में है। बताया गया है कि आज राहुल गांधी के दिल्ली पहुंचने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी पर उन्हें गृह विभाग देने का दवाब बनाना शुरू कर दिया है। रंधावा ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की खिलाफ त के दौरान कोटकपूरा और बहिबलकलां कांड का मुद्दा उठाया था। रंधावा इस बात पर ज्यादा जोर देते आए है कि बेअदबी कांड के दोषियों को सजा दिलवाई जाए।
ये भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें : कैप्टन हटे और उनके खेमे के विधायकों ने दिया साथ तो सरकार बचा पाना मुश्किल
वैसे अब तक मुख्यमंत्री गृह विभाग अपने पास ही रखते आए हैं। हालांकि अकाली-भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने गृह विभाग अपने पास रखा था। मुख्यमंत्री चन्नी ने सिद्धू, रंधावा और सोनी के साथ अंबिका सोनी से भी अनौपचारिक मुलाकात की। माना जा रहा है कि अंबिका सोनी के कारण ही चन्नी मुख्यमंत्री बन पाए हैं। दरअसल पार्टी की ओर से सुनील जाखड़ को नया मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया था क्योंकि 40 विधायक उनके हक में थे लेकिन अंबिका सोनी ने राहुल गांधी के मुलाकात कर पंजाब में किसी सिख को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने चन्नी के रूप में पंजाब को नया मुख्यमंत्री दिया। वहीं अब देखना ये है कि कैबिनेट में सिद्वू की चलती है या कैप्टन अरमेंदर सिंह। इसी पर राजनीतिज्ञों की नजर है।
Aluminum salvage and recycling Scrap aluminium pricing trends Metal waste baling
Scrap metal recycling economics Ferrous metal recycling conventions Iron refining
Ferrous material waste recycling innovations, Iron scrap pricing, Metal commodity trading
Metal scraps reclamation Ferrous material material rejuvenation Iron waste reclaiming center
Ferrous material recycling sustainability practices, Iron recycling and salvage, Responsible metal reclamation