सत्य खबर, चण्डीगढ़
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में मंत्रालयों का बंटबारा कर दिया। भगवंत मान ने गृह विभाग और आबकारी मंत्रालय का प्रभार अपने ही पास रखा है जबकि हरपाल चीमा को वित्त विभाग दिया गया है। मान मंत्रिमंडल की एकमात्र महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है। देखें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला..
भगवंत मान ने गृह विभाग और आबकारी मंत्रालय का प्रभार हरपाल चीमा को वित्त विभाग दिया गया है। जंडियाला के विधायक हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। हरजोत सिंह बैंस को कानून और पर्यटन विभाग सौंपा गया है। डॉ. बलजीत कौर महिला एवं बाल विकास विभाग की बागडोर संभालेंगी। लालचंद कटारूचक्क को खाद्य आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। लालजीत भुल्लर को परिवहन मंत्री बनाया गया है। ब्रह्म शंकर जिंपा को जल आपूर्ति विभाग और आपदा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री होंगे। डॉ. विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
*पढ़ाते-पढ़ाते बच्चों के पिता को दिल दे बैठी ट्यूशन टीचर, जानिए फिर क्या हुआ*
पंजाब में अभी सात और नए मंत्री बनाए जाने हैं। इन मंत्री पदों के लिए अमृतसर से कुंवर विजय प्रताप, अमन अरोड़ा, सर्वजीत कौर माणुके, जय सिंह रोढ़ी, डॉ. रवजोत ग्रेवाल और प्रो. बलजिंदर कौर का नाम सामने आ रहे हैं।
Scrap aluminium pricing analysis Scrap aluminium sourcing strategies Metal recyclable materials