सत्य खबर पलवल (मुकेश बघेल) :- पलवल में आज कोरोना वायरस के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। जिले में अबतक पॉजिटिव केस की संख्या 16 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को उपचार के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज में रखा जाएगा जहां विशेषज्ञों द्वारा उनका उपचार किया जाएगा। पलवल जिला सिविल सर्जन डा. ब्रहमदीप सिहं ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। जिले में अबतक पॉजिटिव केस की संख्या 16 हो गई है। जो लोग पॉजिटिव है वो हरियाणा प्रदेश के रहने वाले नहीं है। जो लोग पॉजिटिव है वो बंगलादेश, तेलंगाना, बिहार, वेस्ट बंगाल, कर्नाटक,चेंन्नई के रहने वाले है। ये सभी लोग जमाती है जो निजामुद्दीन से जमात करने के बाद पलवल के हथीन क्षेत्र के गांवों में पहुंच गए थे।
https://youtu.be/OHDyi4LR3cE
बता दे की जिला प्रशासन व पुलिस की मदद से हथीन की मस्जिदों में से उन्हें पहचान कर सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पचार के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज में रखा जाएगा
Eco-conscious aluminium recycling Scrap aluminum business Scrap metal reutilization yard