सत्यखबर
बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अदाकार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लोग आज भी उनके डांस, एक्टिंग और गानों के दीवानें हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री थीं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में नाम कमाया। उनके चाहने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हैं। अब पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री ऐजा खान ने श्रीदेवी के गाने पर डांस किया है। ऐजा खान ने श्रीदेवी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। ऐजा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। ऐजा खान ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह पिंक कलर के सूट और ऑरेंज कलर के दुपट्टे में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ऐजा खान ने ज्वेलरी भी कैरी किया हुआ है। वीडियो अभिनेत्री काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में श्रीदेवी के सुपरहिट गाने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चुड़ियां’ पर शानदार डांस किया है। यह गाना श्रीदेवी और ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्म चांदनी का है। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। सोशल मीडिया पर ऐजा खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें… जम्मू कश्मीर में हरियाणा का जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान लगा करंट
साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ ऐजा खान ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘अगली गीती की शादी… क्या आप तैयार हैं??’ उनका यह कैप्शन भी काफी चर्चा में हैं। बात करें अभिनेत्री श्रीदेवी की तो उनका पूरा नाम ‘श्रीदेवी अम्मा यंगर अय्यपन’ था। उन्होंने अपने दौर के सभी बड़े और दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं। उन्होंने 50 सालों तक फिल्मों में काम किया। इस दौरान कई बार उनका करियर ग्राफ गिरा भी लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के दम पर हर बार साबित किया कि वह क्यों बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार बनीं। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक होटल के कमरे में हो गया था। श्रीदेवी के अचानक हुए निधन से पूरा फिल्म जगत और साथ ही साथ उनके तमाम फैंस भी स्तब्ध रह गए थे। श्रीदेवी को आज भी उनके फैंस उतना ही प्यार करते हैं। जितना उनके जीते- जी किया जाता था।
Aluminum scrap export and import Aluminium scrap life cycle assessment Scrap metal recycling technologies