सत्यखबर, पानीपत
हरियाणा पुलिस के पानीपत में किला थाना के SHO दलबीर सिंह घर में ही मृत अवस्था में मिले है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली तो पुलिस की टीम उनके घर पहुंची। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की अगले महीने ही शादी है। मूल रूप से रोहतक के गांव मोखरा के रहने वाले दलबीर सिंह ने सोनीपत के छोटूराम चौक पर अपना घर बनाया हुआ है। पानीपत में वह सेक्टर 12 के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किराये पर रहते थे।
सिविल अस्पताल में ही बेटा विलाप कर रहा था। बार-बार कह रहा था, पापा आप हमें छोड़कर क्यों चले गए। स्वजन उसे ढांढस दे रहे थे। कुछ पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। जिस घर पर किराये पर रहते थे, वहां पास से ही एक लड़का उन्हें चाय देकर गया था। सुबह उन्होंने शेव भी बनाई थी। रविवार सुबह उन्हें किला थाना पहुंचना था। पर किसी को क्या पता था कि वह दुनिया से चले जाएंगे। दलबीर के स्वजन उन्हें फोन मिला रहे थे। काफी देर तक भी जब फोन नहीं उठा तो स्वजनों ने उनके गनमैन रवींद्र को फोन किया। रवींद्र अपने साथियों के साथ हाउसिंग बोर्ड कालोनी में पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने इसे तोड़ दिया। अंदर देखा तो हैरान रह गए। दलबीर सिंह बेड पर थे। उनकी मौत हो चुकी थी।https://www.youtube.com/watch?v=ydUjhVId5bo
Aluminium scrap dross recycling Aluminium scrap residue management Metal industry trend analysis
Ferrous and non-ferrous metals Ferrous waste processing plant Iron scrap drop-off
Ferrous metal repurposing and reclaiming, Iron scrap disposal, Metal reclamation and recycling yard