सत्यखबर, पानीपत ,अशोक छाबड़ा
हरियाणा में किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर किसान एकजुट हो गए हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फिर से किसान सड़कों पर उतर आए हैं। पानीपत में नेशनल हाईवे नंबर 1 और पानीपत-रोहतक हाईवे पर स्थित दोनों टोल प्लाजा फिर से टोल फ्री कर दिए गए हैं, वहीं राज्य के दूसरे हिस्सों में भी किसान धरनों पर वापस लौट रहे हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा के बाद लगभग हर तरफ धरने समाप्ति की ओर बढऩे लग गए थे। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के किसान नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो वायरल होने के बाद आंदोलनकारी फिर से वापस धरने पर लौटने के मूड में आ गए।
पानीपत में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर बाबरपुर के पास स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे से वसूली शुरू हो गई थी,लेकिन शुक्रवार सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर इसे फिर से टोल फ्री कर दिया गया। इसी तरह पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव डाहर में स्थित टोल प्लाजा पर कल साढ़े 10 बजे वसूली शुरू हो गई थी,पर शुक्रवार सुबह सवा 11 बजे यहां फिर से आंदोलनकारियों का कब्जा हो गया। इस बारे में सिख यूथ फेडरेशन के प्रधान मुख्तयार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को थाना सिटी और सेक्टर-13/17 की पुलिस ने ऊपर से दबाव होने की बात कहकर धरना उठाने को कहा था। इस पर अमल भी करने की कोशिश की गई,लेकिन गुरुवार को राकेश टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद फिर से संगठन ने आंदोलन को मजबूत करने का फैसला लिया है। इसी तरह जींद में भी किसानों ने देर रात ही आंदोलन का ऐलान कर दिया था। कंडेला गांव के किसानों ने रात के समय ही चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से गांव चूहड़पुर के बस स्टैंड के पास किसान बिफर गए और जाम लगा दिया। हालांकि कुछ समय बाद जाम को खोल दिया गया। यहां किसानों ने मौन धारण कर अपना रोष प्रकट किया।
रोहतक में मदीना टोल पर कई गांव के किसान एकत्रित हो गए हैं। यहां पर किसानों की पंचायत शुरू हो चुकी है। इससे पहले किसान यहां पर धरना बहाल करने की तैयारी करते दिखे। रोहतक में मदीना टोल पर कई गांव के किसान एकत्रित हो गए हैं। इससे पहले किसान यहां पर धरना बहाल करने की तैयारी करते दिखे।
https://www.youtube.com/watch?v=hI0JkkMBkVg
Scrap aluminium recovery methods Aluminium recycling market dynamics Scrap metal restoration