सत्य खबर , पिंजौर , यूनस सैमुएल
शिव कॉलोनी पिंजौर में धार्मिक संस्था की और से खाने के पैकेट कालका प्रशासनिक दफ्तरों में पहुंचाए गए। वही इस संस्था की और से हजारों खाने के पैकेट ज़रूरतमंद लोगों के लिए भी पहुंचाए जा रहे हैं। इसके अलावा बाकी सभी लोगों के लिए खाना यहां आस-पास कालोनी में रह रहे मजदूरों लेबर क्लास के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था मां ज्वाला देवी मान सिंह खेड़ा मंदिर शिव कॉलोनी पिंजौर की ओर से की जा रही है
यह जानकारी मान सिंह, राज कमल, जितेंदर सिंह, विक्की कश्यप, कर्म सिंह, राजेश कुमार, सरवन, बिल्लू कश्यप, सोनू, रिंकू, भूपेंद्र सैनी सहित अन्य युवाओं की टीम की ओर से हजारों जरूरतमंद लोगों को खाने पीने की व्यवस्था संस्था की ओर से की जा रही है। जिसके बाद लोगों ने भी ऐसे नेक कार्य करने के लिए इस संस्था का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश की इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं सराहनीय कार्य है……
यहां पर विशेष भंडारे के शुरुआत प्रसिद्ध समाज सेवी मान सिंह द्वारा की गई थी। जिसके बाद यहां अटूट लंगर लगातार जारी है और प्रसिद्ध समाज सेवी मान सिंह ने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक लंगर की सेवा जारी रहेगी।
Aluminium recycling contributions Aluminum recycling collection Metal scrap trading