सत्य खबर । करनाल
जिला सचिवालय में सुबह जहरीला पदार्थ खाकर फरीदपुर गांव की एक विधवा महिला एसपी कार्यालय पहुंच गई व वहां बेहोश हो गई। महिला के बेहोश होते ही जिला सचिवालय में हड़कंप मच गया और पुलिस कर्मचारियों ने महिला को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पता लगा कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगला है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने दो बच्चों के साथ एसपी से मिलने आई थी। वह पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट थी। महिला का अपने जेठ के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इस मामले में घरौंडा थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत लेकर वह एसपी कार्यालय पहुंची थी।
बता दें घरौंडा के फरीदपुर गांव की विधवा महिला बाली के पति की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। उसका उसके जेठ के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इसकी उसने घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत भी दी लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रही थी।
इसकी शिकायत लेकर वह सोमवार सुबह अपने दोनों बच्चे संग एसपी कार्यालय पहुंची लेकिन इससे पहले उसने जहरीला पदार्थ निगला हुआ था। जैसे ही वह एसपी कार्यालय के सामने पहुंची तो बेहोश हो गई, जिससे लघु सचिवालय में हड़कंप मच गया और पता चला कि महिला ने जहरीला जहरीला पदार्थ निगला है। आनन-फानन महिला को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। वहां पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aluminium recycling system Aluminium scrap sales negotiations Metal scrap yard management
Metal waste audit Ferrous material facility optimization Iron scrap salvage yard
Ferrous salvaging, Iron recovery yard services, Non-ferrous metal scrap