सत्यखबर,जींद,रोहताश वर्मा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल चुनावी राजनीति छोड़ी है, राजनीति नहीं। वह राजनीति करते रहेंगे। राज्य सभा की 2 सीटों के लिए हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाती नजर आ रही हैं।
बता दे की सोमवार को जींद में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सुभाष ढिगाना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के रूप में शरीक होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सभा से उन्होंने खुद इस्तीफा पिछले साल दिया था। इस्तीफा इस साल मंजूर हुआ है। उन्होंने कहा कि वह चुनावी राजनीति से रिटायर हुए हैं, राजनीति से नहीं। राजनीति वह उस समय तक करते रहेंगे, जब तक सेहत ठीक रहती है।
बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा राज्य पर कई लाख करोड़ रूपए के कर्ज को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही प्रदेश सरकार की आलोचना से जुड़े सवाल पर कहा कि किसी प्रदेश पर कितना कर्ज है, इससे उस प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कर्ज किसी प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को मापने का पैमाना भी नहीं है। वह 5 साल प्रदेश के वित्तमंत्री रहे हैं और दावे के साथ कह सकते हैं कि जिस देश या प्रदेश की जीडीपी दहाई के आंकड़े में हो, वह देश या प्रदेश कर्ज को उतार सकता है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 1966 में जब हरियाणा बना था, तब हरियाणा का बजट केवल 256 करोड़ रूपए का था। आज हरियाणा का बजट एक लाख 62 हजार करोड़ रूपए का है।
ये भी देखना
https://www.youtube.com/watch?v=0YLBPrc9BqI
Scrap aluminum grading Aluminium recycling investments Metal residue recycling