सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
प्रदेश की राजनीति में पूर्व मंत्री शमशेर सुरजेवाला का अहम रोल रहा है। उनके नेतृत्व में वे जेल में भी गई, जब विपक्ष में रहते कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा शुरू की गई थी। यह कथन हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्षा कु. शैलजा ने शमशेर सुरजेवाला के निधन पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत प्रैस-वार्ता के दौरान कहे। वो कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सुरजेवाला के निधन पर शोक प्रकट करने नरवाना पहुंची थी। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा भी मौजूद रही। शैलजा ने कहा कि शमशेर सिंह सुरजेवाला की प्रदेश के विकास में अलग पहचान रही थी। उनका हरियाणा की राजनीति में अहम योगदान रहा है, खासकर कांग्रेस पार्टी के लिए तो वे लंबे समय तक याद रखे जाएंगे। उनके निधन से देश व प्रदेश को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
Scrap aluminium quality standards Aluminium recovery operations Metal reutilization center