सत्यखबर, चढ़ीगढ़
तेल के दामों में हुई बढ़ोतरी पर प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। रोहतक में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि इस सरकार ने बेरहमी से देशव्यापी तेल के दाम बढ़ाए हैं। जब कांग्रेस राज में तेल के दाम 50 रुपये थे तो भाजपा वाले कमीज उतारकर प्रदर्शन करते थे।
दीपेंद्र ने कहा कि पूरी दुनिया में कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्ड गिरावट हुई। इसका फायदा देशों ने अपनी जनता को दिया। इसके विपरीत भारत में हमारी सरकार ने टैक्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की। डीजल व पेट्रोल के दाम 80 रुपये के आसपास पहुंच गए हैं। किसान, गरीब और मध्यमवर्ग पर इसकी सीधी मार पड़ी है। किसान की बुआई का सीजन है, उसे डीजल की जरुरत पड़ रही है, लेकिन तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
एमएसपी ज्यों की त्यों है। जब कांग्रेस राज में तेल के दाम 50 रुपये थे तो भाजपा वाले कमीज उतारकर प्रदर्शन करते थे। तब से अब तक कच्चे तेल के भाव कम चल रहे हैं लेकिन आम जनता से पैसे वसूले जा रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि तेल के बढ़ते दामों के साथ-साथ कोरोना के बढ़ते मामले भी चिंता का विषय हैं। आने वाले 5 दिनों में भारत रूस से आगे निकल जाएगा और विश्व में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। हरियाणा की दिल्ली से लगती सीमाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है जबकि नोएडा में यूपी सरकार ने अब तक नियंत्रण रखा हुआ है। हरियाणा में ऐसा लग रहा है मानों सब कुछ भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।https://www.youtube.com/watch?v=jc47g6FjxnQ
Aluminium scrap green initiatives Aluminium scrap reclamation efficiency Scrap metal reprocessing solutions