सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
हरियाणा मण्डी मजदूर यूनियन के महासचिव सतपाल सरोवा ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मुख्य प्रशासक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को पत्र के माध्यम से अनाज मण्डियों में मशीनीकरण के फैसले को वापिस लेने के लिए मांग रखी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रबी व खरीफ की फसलों में सुखाई, तुलाई, बैग, सिलाई व ढुलाई के लिए मशीनों के प्रयोग का फैसला प्रदेश के लाखों मण्डी मजदूरों व गरीबों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से लाखों मण्डी मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त फसलों के खराब होने का कारण सरकार की बदइंतजामी है। उन्होंने कहा कि मण्डी मजदूर पहले ही कोरोना महामारी व महंगाई की मार झेल रहे हैं। सरोवा ने सरकार से अपील की कि मण्डी मजदूर व गरीब विरोधी इस फैसले को वापिस ले। उन्होंने कहा यदि सरकार ने अपना फैसला वापिस नहीं लिया तो मण्डी मजदूरों को इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
Aluminium scrap carbon emissions Scrap aluminium reclamation technologies Metal reclamation and reprocessing solutions
частная медицинская клиника здорового образа жизни в Москве официальная медицинская справка задним числом купить в Москве купить справку срочно Москва