सत्यखबर
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन की धुरी बने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को विधानसभा चुनाव में धांधली का अंदेशा नहीं है बल्कि यकीन है। उन्होंने सरकार पर वार करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को संचालित करने के लिए बना चुनाव आयोग केंद्र सरकार के कब्जे में है। दूसरी संवैधानिक संस्थाओं में भी सरकार की दखलअंदाजी है। कोई संस्था स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही है। इसीलिए विधानसभा चुनाव में उसी तरह से धांधली होगी जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में धांधली सामने आई थी।दो दिवसीय भ्रमण पर आए राकेश टिकैत का रविवार को भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने किसानों के साथ देवहा पुल पर स्वागत किया। इसी दौरान हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हो या भाकियू का पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतरने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि हम सब आंदोलनकारी हैं। किसान के मुद्दों पर तब तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते। किसान विरोधी ताकतों को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हराएंगे। अगर इसके बाद भी बीजेपी जीत जाती है तो जान लीजिए की गुंडागर्दी की जीत हुई है।
मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से 2007 में निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से राकेश टिकैत चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2014 में अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से आरएलडी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। राकेश टिकैत से जब वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो जवाब में वह बोले-चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि चुनाव लड़कर देख चुके हैं। उन्होंने खुद को आंदोलनकारी बताया और कहा कि किसानों के हित में लड़ते रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने तराई क्षेत्र किसानों के बीच पहुंचे। जिले के अमरिया, पीलीभीत, मझोला, पूरनपुर में उन्होंने केंद्र की सरकार के साथ भाजपा को निशाने पर लिया। गुरुद्वारा नानकसर परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह भाजपा की तुलना तालिबान से कर बैठे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बंदूक की ताकत पर यह लोग सरकार बना लेंगे, जैसे तालिबान ने बनाई है।
ये भी पढ़ें… भाकियू (चढूनी) ने धान खरीद को लेकर सरकार से की ये मांग,किसानों को होगा फायदा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को दोपहर गुरुद्वारा नानकसर बड़ापुरा में पहुंचकर अरदास में शिरकत की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। इसके बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। भाजपा द्वारा 2022 के विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब विपक्ष वालों के पर्चे ही कैंसिल हो जाएंगे तो ऐसे में सौ से ज्यादा विधायक इंडिपेंडेंट जीतेंगे। भाजपा को जिताने के लिए बाहर से चचाजान (ओवैसी) आ रहे हैं। चचाजान की पार्टी, बीजेपी की बी टीम है। इनके टिकट भी भाजपा ही बांटेगी। टिकैत ने कहा कि कैमरे और कलम पर बंदूक का पहरा है। जो इनके खिलाफ बोलेगा उसको किसी न किसी मामले में फंसा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि यह लोग बंदूक की ताकत पर सरकार बना लेंगे। जैसे तालिबान ने बनाई है।
Scrap aluminium material inspection Scrap aluminium yard management Metal scraps buyback