हरियाणा

बसपा – इनैलो गठबंधन भाजपा व कांग्रेस का सफाया तय

पहली बार बसपा – इनैलो नेता आये मीडिया के सामने

सत्यखबर, नूंह मेवात (ऐ के बघेल) -आज अनाज मंडी, नूंह में इनेलो कार्यालय पर नूँह से इनेलो विधायक ज़ाकिर हुसैन व जिलाध्यक्ष मास्टर बदरूद्दीन के नेतृत्व में इंडियन नेशनल लोकदल एंव बहुजन समाज पार्टी की जिलास्तरीय संयुक्त कार्यकर्ता बैठक हुई, जिसमें इनेलो नेताओं ने बसपा नेताओं का फूलमालाएँ व पार्टी का पट्टा डालकर शानदार स्वागत किया। बैठक में दोनों पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गठबंधन की बधाई दी तथा लड्डू बाँटकर खुशी मनाईं। नूँह से इनेलो विधायक ज़ाकिर हुसैन ने इनेलो-बसपा की संयुक्त जिलास्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह दो दलों का नहीं बल्कि दो दिलों का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियाँ पूरी तरह से बोखला गई हैं, क्योंकि इस गठबंधन की वजह से इन दोनों पार्टियों का सफाया तय है। इनेलो-बसपा के गठबंधन से प्रदेश के हर वर्ग के लोगों में खुशी की लहर है और यह गठबंधन देश व प्रदेश की राजनीति में एक नई ईबारत लिखने का काम करेगा। इस गठबंधन से भाई-बहन का रिश्ता बना है, जो अटूट है। दोनों ही पार्टियाँ किसान-मजदूर, दलित व कमेरे वर्ग की भलाई के लिए प्रयासरत हैं।

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

इनेलो विधायक ने कहा कि यह गठबंधन देश व प्रदेश को भाजपा व कांग्रेस मुक्त बनाने का काम करेगा तथा देश हित में यह गठबंधन तीसरे मोर्चे की भूमिका निभाएगा। उन्होंनें कहा कि अब इनेलो-बसपा द्वारा राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश में होने वाले धरना-प्रदर्शन व एक मई को शुरू होने वाले जेल भरो-आंदोलन में दोनों पार्टियाँ संयुक्त रूप से भागीदारी करेंगी। इनेलो विधायक ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो-बसपा की होगी तथा मुख्यमंत्री चौ० औमप्रकाश चौटाला होंगे। देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी, जिसका नेतृत्व बहन मायावती करेंगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा की सरकार बनने पर प्रदेश के हर वर्ग के लोगों का विकास होगा। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। मेवात क्षेत्र जो विकास व रोजगार के मामले में अन्य जिलों से पिछड़ गया है, उसे उसका पूरा हक़ मिलेगा।

बसपा के प्रदेश प्रभारी नेतराम एडवोकेट ने कहा की हाल ही में बसपा व इनैलो गठबंधन पर कांग्रेस व भाजपा द्वारा बार बार की गई बेतुकी टिप्पणी से सिद्ध होता है की कांग्रेस एंव भाजपा इस अटूट गठबंधन से बोखला गई है। उन्होंने कहा की फतेहाबाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा० अशोक तंवर द्वारा बसपा व इनैलो गठबंधन को कांग्रेस के लिए फायदेमंद तथा चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा इनैलो-बसपा गठबंधन को बेमेल करार देकर की गई टिप्पणी अपने आप कांग्रेस व भाजपा की बोखलाहट को सिद्ध करती है। उन्होंने कहा की यह गठबंधन जनता की भावनाओं के अनुरूप है तथा इस गठबंधन से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। उन्होंने कहा की प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से दुखी है। इस गठबंधन से गरीब मजदूर किसान के साथ साथ जहाँ आए दिन दलितों पर हो रहे अत्याचार का सफाया होगा वही हताश बेरोजगार युवा वर्ग को रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” नारे को हवा-हवाई बताते हुए बेटियों के साथ निरन्तर बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर फैल बताया।

Haryana Crime: रोहतक के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, गुप्त सूचना से हुआ बड़े रैकेट का पर्दाफाश
Haryana Crime: रोहतक के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, गुप्त सूचना से हुआ बड़े रैकेट का पर्दाफाश

Back to top button