हरियाणा

बीजेपी में टिकट बटने से पहले ही इस विधानसभा के लिए मचा बवाल

सत्य खबर, सोनीपत ।
हरियाणा में BJP के टिकट बंटवारे से पहले ही बवाल मचने लगा है। रोहतक के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को सोनीपत की गोहाना सीट से टिकट देने की बात सामने आते ही भाजपा वर्करों ने विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार को पूरा चौक पर इकट्‌ठा हुए कार्यकर्ताओं ने अरविंद शर्मा का पुतला फूंका।

यही नहीं, कुछ नेता विरोध करने के लिए दिल्ली स्थित हरियाणा भाजपा के इंचार्ज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर तक पहुंच गए।

उनका कहना है कि गोहाना विधानसभा से लगातार बाहरी प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाने का नाम चल रहा है। इनमें राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक और पूर्व सांसद अरविंद शर्मा का नाम चर्चा में है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

अरविंद शर्मा के अलावा फतेहाबाद की रतिया सीट पर सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट देने का भी विरोध हो चुका है। भाजपा वर्करों का कहना है कि बाहरी कैंडिडेट को BJP ने उम्मीदवार बनाया तो इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पूर्व सांसद अरविंद शर्मा का पुतला।
गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पूर्व सांसद अरविंद शर्मा का पुतला।
बाहरी नेता को टिकट देने का विरोध
शुक्रवार को गोहाना में भाजपा कार्यकर्ता गोहाना चौराहे पर पहुंचे और उन्होंने भाजपा नेता पूर्व सांसद अरविंद शर्मा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अरविंद शर्मा का पुतला भी फूंका। इन कार्यकर्ताओं में पवन कुमार, संदीप सिंह, रोशन कुमार मुख्य रहे।

इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोहाना से भाजपा की टिकट किसी स्थानीय नेता को ही मिले। बाहरी उम्मीदवार के लिए स्थानीय कार्यकर्ता काम नहीं करेंगे। सूत्र बताते हैं कि अरविंद शर्मा का पुतला फूंकने वाले कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश सचिव उमेश शर्मा के समर्थक हैं।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के प्रदेश सचिव उमेश शर्मा चाहते हैं कि गोहाना सीट पर विधानसभा चुनाव में किसी स्थानीय जाट नेता को उतारा जाए, ताकि सीट पर जाति समीकरण को साधा जा सके। हालांकि, उमेश शर्मा इस सीट से अपनी दावेदारी नहीं जता रहे। वह खुद बरौदा विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

Back to top button