सत्यखबर, सफीदों: भाजपा कार्यकत्र्ताओं व गुरुद्वारा सिंह सभा के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना महामारी में झुग्गी-झौपडिय़ों में रहने वाले निराश्रित लोगों को भोजन वितरण करने की सेवा निरंतर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को भी दोनों संस्थाओं ने लोगों को भोजन वितरण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा विशेष रूप से पहुंचे और भाट कॉलोनी, गीता कॉलोनी व अनेक बस्तियों में भोजन वितरण किया। अपने संबोधन में अमरपाल राणा ने कहा कि इस महामारी में लोगों के लिए जीवन यापन करना अत्यंत कठिन हो गया है और गरीब लोगों के सामने भोजन तक की समस्या खड़ी हो गई है। इस विपदा के समय को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं गुरुद्वारा सिंह सभा सफीदों के संयुक्त तत्वावधान में गरीब लोगों तक भोजन पहुंचने का बड़ा ही नेक काम लोकडाउन के पहले दिन से ही किया जा रहा है और यह पुनित कार्य निरंतर चल रहा है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, बलवंत पांचाल, दलेर सिंह, जगतार सिंह, जोगिंद्र सिंह, डा. सुभाष थरेजा, रोहित गुंबर, प्रिंस मुदगिल व अशोक कुमार मौजूद थे।
फोटो कैप्शन.3.: भोजन वितरण करते हुए कार्यकत्र्तागण।
Copper recycling industry Copper scrap legal considerations Ferrous and non-ferrous metals
Copper cable scrap safety precautions, Scrap metal reclamation and recovery services, Copper tube bar scrap acquisition
Scrap metal recovery and reclamation Ferrous metal resale Iron scrap reclamation plants
Ferrous material recycling development, Scrap iron scrapyard, Scrap metal reclamation and reutilization solutions