भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने की शिरकत
सत्यखबर सफीदों, महाबीर मित्तल: डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोरोना टीका उत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सफीदों मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम नगर के नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने शिरकत की। इस मौके पर भाजपा कार्यकम्त्र्ताओं ने कोरोन वैक्सिन स्वयं भी लगवाई और लोगों को लगवाने में भी सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजली अर्पित करके श्रद्धांजली अर्पित की।
यह भी पढ़े:
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। शिक्षा के बल पर ही उन्होंने समाज को सशक्त करने में नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। इन्हीं उद्देश्यों के बल पर ही व्यक्ति उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर द्वारा बताए मार्ग पर चलें। उन्होंने लोगों से कहा कि वे कोरोना टीकाकरण अवश्यद करवाएं। इस मौके पर रवि थनई, डा. सुभाष थरेजा, कविता शर्मा, बलवंत पांचाल, प्रिंस मुदगिल, रिंकू जांगड़ा, रोहित गुम्बर, सुनील लाड़वाल, सुशीला भारद्वाज, मंजू गौतम, अखिल गुप्ता, रमेश शर्मा, पाला राम यादवख्, सरोज भाटिया, राजकुमारी सहल, जैरी तुसामड, सक्षम भाटिया, अंकित सहल, सौरव कौशिक, गौरव भाटिया, अभिषेक व आकाश मौजूद थे।
Scrap aluminium forging Aluminium scrap green initiatives Metal waste transportation