सत्य खबर,नई दिल्ली(ब्यूरो रिपोर्ट)
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव समिति की पहली बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री व दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग है जो संगठन के आधार पर चलती है और बूथ के कार्यकर्ता संगठन की ईकाई हैं। बूथ कार्यकर्ता का समर्पण और ताकत ही भाजपा की जीत तय करती है। भाजपा के कार्यकर्ता निस्वार्थ समाज के विकास के लिए काम करते हैं और यही उनकी विशेषता है। देश की बाकी पार्टियों में वंशवाद की राजनीति होती है, जहां एक ही परिवार की चलती है लेकिन लोकतंत्र से चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ही पूरा एक परिवार है। भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज सुनती है, उनसे सलाह लेती है तभी कोई फैसला करती है।
उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रमुख 50 कार्यकर्ता हैं यानी 70 विधानसभा क्षेत्रों में साढ़े 3 हजार कार्यकर्ताओं से वहां के पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सुझाव लिए गए, अब उन नामों पर विचार करने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उनका चयन किया जाएगा। भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलेगा और लंबे समय बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। सत्ता में न होते हुए भी दिल्ली में केंद्र ने विकास किया है। राजधानी के वोटरों से हम अपील करेंगे कि भाजपा के लिए वोट करें, ताकि एमसीडी, दिल्ली की सरकार और केंद्र मिलकर इसका विकास करें।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री व दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, केंदीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. हर्षवर्धन, राज्यसभा सांसद विजय गोयल, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद रमेश बिधूड़ी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, सांसद मीनाक्षी लेखी, सांसद गौतम गंभीर, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम पराशर मौजूद थी।
Aluminum scrap supplier Aluminium scrap consultation services Scrap metal relocation and recycling