हरियाणा

भाजपा को सत्ता से बेदखल करे, प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित करने के बाद भी समस्याएं जस की तस : मोहित

 

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

गुरुग्राम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहित मदन लाल ग्रोवर ने अपने चुनावी दौरे में क्षेत्रवासियों से कहा कि गुरुग्राम पूरे प्रदेश में सबसे अधिक करीब 67 फीसद राजस्व सरकार के खजाने के में देता है। इसके बावजूद भी शहर समस्याओं के मकड़जाल में फंसा है। यहां की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। यहां के नागरिक अपने ही घर में रहने के लिए हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, मेंटेनेंस चार्ज और न जाने कैसे कैसे अघोषित टैक्स भरता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उसे पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं दिया। इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल पर अपने ऊपर हुई एक-एक ज्यादती का बदला लेगी।

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

उन्होंने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत सुबह सात बजे रामनगर से की। यहां से वह सेक्टर 15 पार्ट-1 पहुंचे और लोगों से संवाद कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। वहीं सेक्टर 12 में लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि दस साल में एक पूरे का पूरा शहर नए तरीके से बसाया जा सकता है, लेकिन भाजपा ने बसे बसाए शहर को उजाड़ने का प्रयास किया। आपका बाजार में लोगों से रूबरू हो उन्होंने कहा कि जलभराव और जाम जैसी समस्याओं के चलते उद्योग धंधे यहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। धरातल की समस्याओं पर काम करने की बजाय भाजपा लोगों को जुमलों से बहलाती रही। उन्होंने कहा कि दस साल की कारगुजािरयों को याद कर वोट करना है और सत्ता के मद में चूर भाजपा को उखाड़ना है। तभी शहर की सूरत बदल सकती है।

*नए सिरे से मिलकर संवारने शहर*

कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ने विष्णु गार्डन, महालक्ष्मी गार्डन, लक्ष्मी गार्डन, वीर नगर में भी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहर को नए सिरे से संवारना होगा। इसके लिए शहर के एक-एक नागरिक को अपना सहयोग और समर्थन करना होगा। लोगों को पांच अक्टूबर को पंजे के निशान का बटन दबाने का काम करना है, बाकी काम उन पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि अगर फिर से भाजपा के बहकावे में आ गए तो उम्मीदों और सपनों का यह शहर अपनी पहचान खो देगा। दूसरे दलों पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाने की वाली भाजपा ने गुरुग्राम के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जनता यह देख रही है और समझ चुकी है। आज हरियाणा में किसी भी शहर के हालात इतने दयनीय नहीं है। उन्होंने मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कि 10 साल में हुई शहर की दुर्दशा को भूल मत जाना और भाजपा को सबक सीखना।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा ने गुरुग्राम के हर वर्ग को छलने का काम किया है। आम नागरिकों से प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर 5 साल लाइन में लगाए रखा। गरीबों की बीपीएल कार्ड काट दिए। परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों के साथ खिलवाड़ किया गया। एससी समाज की नगर निगम में छह से तीन सीट कर दी। बुजुर्गों को पेंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। व्यापारी वर्ग का भी शोषण किया गया। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली पार्टी ने सबका साथ तो लिया लेकिन गुरुग्राम में विकास की बजाय विनाश करने का प्रयास किया है। विकास का दम भरने वाली भाजपा के पास लोगों के सवालों के जवाब तक नहीं है। शहर की टूटी सड़कें, जलभराव, उफ़नते सीवर, चारों ओर पसरी गंदगी में पिछले 10 साल का विकास साफ- साफ दिख रहा है। इस दौरान पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज डावर ने भी भाजपा की दस साल की नाकामियां गिनाई।

Back to top button