सत्य खबर । गोहाना
बरोदा उपचुनाव को जीतने की दिशा में आगे बढ़ते हुए भाजपा ने 54 गांव में एक साथ चौतरफा चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया। सोमवार को भाजपा ने बरोदा के 54 गांव के सभी बूथों पर ‘हर घर से राम-राम अभियान’ का आगाज किया। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा व जजपा के सभी कार्यकर्ता ने एक साथ इकट्ठे होकर गांव के प्रत्येक घर से राम-राम करते हुए गठबंधन उम्मीदवार की चुनावी जमीन को मजबूत करने का काम किया।
इस विधानसभा क्षेत्र की सभी बूथों पर एक साथ शुरू किए गए इस अभियान से जहां भाजपा ने अपनी बूथ मैनेजमेंट की पूरी टीम को चुस्त-दुरुस्त करने का काम किया। वहीं जजपा कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने से गठबंधन प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को और अधिक मजबूती मिली है। भाजपा के इस अभियान ने बरोदा की चुनावी जमीन को योगेश्वर दत्त के लिए और मजबूत करने का काम किया है।
बरोदा उपचुनाव को रसूख का सवाल बना चुकी भाजपा ने बरोदा गांव से शुरू हुए चुनाव प्रचार में एक ही दिन में हलके के सभी 54 गांवों में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। भाजपा ने बड़ी चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाते हुए एक ही दिन में पूरे हलके को चुनाव की सरगर्मी से चकाचौंध करते हुए चुनाव जीतने के बुलंद इरादों को जाहिर कर दिया।
भाजपा ने सोमवार को हलके के सभी गांव में एकसाथ 54 गांव के सभी बूथों पर हर घर से राम-राम प्रचार अभियान ने फ्रंट फुट पर मजबूती से खड़ा कर कांग्रेस को कहीं पीछे धकेल दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी की ट्रैक्टर धन्यवाद यात्रा, जेपी दलाल (कृषि मंत्री) समेत आधा दर्जन मंत्रियों का क्षेत्र में लगातार लोगों से जनसंपर्क अभियान व खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पत्रकार वार्ता के माध्यम से बरोदा क्षेत्र की जनता से संवाद करना,भाजपा की चुनावी जमीन को मजबूत कर चुका है।
Copper scrap stock management Copper wire rod recycling Scrap metal transportation logistics
Copper cable reception, Scrap metal melting, Scrap copper cathodes