सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: सफीदों मण्डल भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी गठन के बाद पहली बैठक महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा रामरती वर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शर्मा विशेष रूप से मौजूद थीं। महिला मंडल अध्यक्ष रामरती वर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय करवाया। बैठक में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करते रहने और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी के साथ जोडऩे का आह्वान किया और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। विजयपाल सिंह ने कहा कि पार्टी व सरकार में महिलाओं को हर स्तर पर पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी व हरियाणा की मनोहर लाल सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। आधी आबादी पूरा हक का नारा भाजपा सरकार ही साकार कर सकती है। सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि महिलाएं प्रदेश में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और हर मोर्चे पर महिलाएं अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, रवि थनई, विजेंद्र मलिक, सरोज भाटिया, मंजू गौतम, सरोज सैनी, राजकुमारी सहल व गीता बिटानी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें:-
Scrap aluminium trading platform Aluminium pipe recycling Scrap metal refining