सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। भाविप से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अन्य जगहों पर झुगगी-झोपडिय़ों में बसे लोगों को कंबल वितरित किए। जानकारी देते हुए भाविप तरावड़ी के अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं सचिव राकेश हंस ने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष में जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। ठंड से लोग न ठिठुरें, इसके लिए वह लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर हैं।
मनोज चौधरी एवं राकेश हंस ने बताया कि भाविप शाखा तरावड़ी की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, तुलसी विवाह, जोड़ा घर सेवा के अलावा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। नव वर्ष के उपलक्ष में 50 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए हैं।
इस अवसर पर नगरपालिका के उप-चेयरमैन पंकज गोयल, अध्यक्ष मनोज चौधरी, सचिव राकेश हंस, योगेश मिड्डा, प्रमोद गोयल, विनोद गोयल, संजय सिंगला, अनिल गुप्ता, विजय सिंगला, प्रवीण गुप्ता, शेखर चौधरी, संचित, संजय आन्नद, दिनेश बंसल, रामस्वरूप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Aluminum scrap metal prices Aluminium scrap derivatives Metal scrap reclamation facilities