सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
पुलिस ने भैंस व्यापारी के साथ 4 व्यक्तियों द्वारा लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने, जालसाजी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गांव उझाना व हाल आबाद नजदीक छोटूराम पार्क वासी हिम्मत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भैंसों की डेरी करता है तथा भैंसों का व्यापारी भी है। उसके पास महाराष्ट्र के पुणे पातिमा नगर वासी मणिक पहलवान, उसका लड़का सागर पहलवान तथा क्वालिटी डेरा नाका, पुणे वासी जुनेज शेख, उमर शेख अक्सर उससे भैसें खरीद कर ले जाते थे और समय पर पैसे दे जाते थे। जिस कारण उन पर विश्वास बना हुआ था। हिम्मत सिंह ने बताया कि सितंबर 2017 में मणिक पहलवान व सागर पहलवान 6 लाख रूपये की 10 भैंसे खरीद की थी तथा जुनेज व उमेर शेख ने भी 7 लाख रूपये की 10 भैंसे खरीदी थी। उन्होंने उसको दो-दो लाख तुरंत दे दिये थे। बाकि 6 महीने के बाद देने का वायदा किया था। उसने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद उन्होनें उसको भैंसों की कीमत अदा नहीं की और टाल-मटोल करते रहे। लेकिन दो सप्ताह पहले उसको बाकी रकम देने से मना कर दिया और धमकी दी कि पैसे मांगने पर जान से मरवा देंगे। उसने बताया कि उसके साथ चारों व्यक्तियों ने 11 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
Aluminium scrap surface treatments Aluminium scrap yard maintenance Metal waste collection solutions