सत्यखबर,दिल्ली
लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अपनी कैबिनेट में फेरबदल करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार कैबिनेट फेरबदल में दो नए लोगों को जगह मिल सकती है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बदानंद सोनोवाल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा और उनकी मदद से भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई, जबकि सोनोवाल ने हिमंत बिस्व शर्मा को असम का मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए खुद को सीएम की दावेदारी से पीछे किया, यही वजह है कि माना जा रहा है कि दोनों को कैबिनेट फेरबदल में जगह मिल सकती है।
ये भी पढ़ें… पंचायत ने आपके गांव में कितने करवाए काम, इस पोर्टल से ले जानकारी
जदयू के लल्लन सिंह रामनाथ ठाकुर और संतोष कुशवाहा इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। चिराग पासवान से अलग सांसदों ने पशुपति नाथ को लोकसभा में पार्टी का नेता बना दिया। जिसके बाद माना जा रहा है कि पशुपति नाथ को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। बिहार के नेता सुशील मोदी, महाराष्ट्र के नेता नारायण राणे और भूपेंद्र यादव के भी मोदी सरकार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग मंत्रालयों के कार्य की समीक्षा के बाद किन नामों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी इसका फैसला ले लिया गया है। यह समीक्षा बैठक तकरीबन एक महीने तक चली है, जिसे खुद पीएम मोदी ने किया है। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है, लिहाजा यूपी से मोदी सरकार में अच्छा प्रतिनिधित्व मिल सकता है। वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल को भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का न्योता मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। प्रताप सिम्हा का नाम कर्नाटक से मंत्रिमंडल में आ सकता है।
हाल ही में भाजपा को पश्चिम बंगाल चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन बावजूद इसके पार्टी का प्रदेश में प्रदर्शन अच्छा रहा है। लिहाजा जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर, निहित प्रमाणिक को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावा जताई जा रही है। इसके अलावा हरियाणा से ब्रजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र से पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे, दिल्ली से प्रवेश वर्मा और मीनाक्षी लेखी काभी नाम आगे चल रहा है,जिन्हें सरकार में जगह मिलने की संभावना है।
Aluminium skimmings recycling Aluminium scrap pelletization Metal reclamation depot
Metal reclamation and recovery solutions Ferrous waste refinement Iron waste collection points
Ferrous material recycling symposiums, Iron waste reprocessing plant, Metal reuse operations