सत्यखबर, पानीपत
पानीपत शहर में रविवार शाम को तेज बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। हवाएं शांत रहीं और तेज धूप खिली। जिससे किसानों को भी कुछ राहत मिली। हालांकि मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान पूरी तरह भीग चुका है। लेकिन धूप लगने से फसल सूख जाएगी और बिकने लायक होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश की आशंका जताई है। मगर पानीपत में बारिश की संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवाओं की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार पानीपत में रविवार शाम को तेज बारिश हुई।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में सीएम और मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों पर कृषि मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
पानीपत में 6MM बारिश दर्ज की गई। रविवार को सुबह से ही आसमान में छाए काले बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। शाम करीब 5 बजे गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई, जिसने मंडी में पड़ा किसान का सोना भीगो दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। मंडी के साथ खेतों में खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है। हालांकि पानीपत में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। लेकिन सोमवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अब अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
Aluminium alloy reuse Aluminium scrap buying Scrap metal reprocessing center