सत्य खबर
सहकर्मी के इकतरफा प्यार से परेशान लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लड़की काफी समय से परेशान थी और घर से ही जहर लेकर आरोपी से मिलने मुरथल के ढाबे पर पहुंची। जहां सहकर्मी ने शादी का दबाव बनाया और लड़की ने जहर का सेवन कर लिया। लड़की की सोनीपत के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मुरथल थाना पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
https://sat.magzian.com/women-era-foundation/
मध्यप्रदेश के छत्तरपुर निवासी महिला ने बताया कि वह कुंडली की प्रेम कॉलोनी में रहती है। उनकी बेटी (21) बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपिल इंटर प्राइजेज कंपनी में काम करती थी। उसकी बेटी के साथ उसकी कंपनी में बिहार के जिला छपरा के गांव रसोली का रणधीर उर्फ मुन्ना भी काम करता था।
जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ी तो उसी के फोन पर किया परिजनों को कॉल
मृतका की मां का आरोप है कि जब उनकी बेटी ने ढाबे पर जहर का सेवन किया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर आरोपी रणधीर ने ही उन्हें बेटी के जहर खाने की सूचना दी और भाग गया। इसके बाद ढाबा संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी रणधीर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती के पास जहर था। वह उससे मिलने आई तो अपने साथ जहर की गोली लाई थी।
Aluminum scrap regulations Aluminium scrap price forecasting Scrap metal reclaiming yard services