सत्य खबर, लखनऊ
यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नए मनाम की घोषणा आज पार्टी द्वारा की जा सकती है. आज पार्टी राज खोलेगी कि पार्टी ने ब्राह्मण या पिछड़े का दाव खेला है. इस बाबत प्रदेश के कार्यसमिति की बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जाएगी.सूत्रों की मानें तो कार्यसमिति में संगठन के आगामी कार्य योजोना पर मंथन होगा. ऐसे में पार्टी नेतृत्व कार्यसमिति बैठक से पहले ही नए अधयक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है. बता दें कि राज्य में पिछड़े और ब्राह्मण कई नामों पर चर्चा तेज है. यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने के साथ-साथ संगठन में भी बदलाव होगा. माना जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पिछले करीब दो माह के मंथन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है. स्वतंत्र देव सिंह को यूपी विधान परिषद में सदन के नेता की जिम्मेदारी दिए जानें के बाद यह तय हो गया था कि पार्टी जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम पर फैसला लेने वाली है. स्व्तंत्र देव सिंह फिलहाल दो जिम्मेदारियां संभाल रहे हं. इस कारण किसी अन्य नेता को पार्टी की बागडोर दी जाएगी. रेस में कई नामों की है चर्चा
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों पर चर्चा है. पार्टी द्वारा ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग से भाजपा के नए अध्यक्ष को चुना जाएगा. जिन नामों पर चर्चा है उनमें पिछड़े वर्ग से भूपेंद्र चौधरी, संजीव बालिया, बीएल वर्मा का नाम आगे है. वहीं ब्राह्मण समाज से सुब्रत पाठक, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा के बीच रेस जारी है. बता दें कि साल 2017 में यूपी चुनाव में मिली बहुमत के बात तत्काली पार्टी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या डिप्टी सीएम बने थे जिसके बाद चंदौली से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था. वहीं 16 जुलाई 2019 को महेंद्र नाथ पांडेय को इस पद से हटाया गया और पार्टी की बागडोर स्वतंत्र देव सिंह को दे दी गई. 2024 को ध्यान में रखकर हो रहा चयन
हरियाणा नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक आज
भाजपा के सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है. विधान परिषद मे नेता पद से डॉ. दिनेश शर्मा की विदाई के बाद उनके नाम पर भी कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं श्रीकांत शर्मा के नाम पर भी चर्चा तेज है. बता दें कि साल 2014, 2017, 2019, 2022 में हुए चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन राज्य में काफी शानदारा रहा है. ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए नए पार्टी अध्यक्ष का चयन किया जाएगा.
Aluminium scrap collection points Scrap aluminum lifecycle analysis Metal scraps reclamation yard
медицинская клиника онлайн Москва купить медицинскую справку задним числом официально в Москве где можно сделать справку медицинскую в Москве