सत्य खबर, नई दिल्ली
दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न जगहों पर करीब 1 हजार से अधिक लोगों का जबरन धर्मांतरण का खुलासा होने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सख्त एक्शन लेते हुए जांच एजेंसियों को मामले की पूरी तह तक जाने का निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी ने जांच एजेंसियों को निर्देश देaते हुए कहा है कि जो लोग भी जबरन धर्मांतरण के मामले में संलिप्त हैं उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
यही नहीं जबरन धर्म बदलवाने वालों पर एनएसए लगाने का भी निर्देश मुख्यमंत्री योगी की तरफ से दिया गया है। अब जबरन धर्मांतरण कराने वालों की प्रॉपर्टी भी उत्तर प्रदेश सरकार जब्त करेगी। कुल मिलाकर यूपी की योगी सरकार फिलहाल इस मामले पर काफी सख्त दिख रही है। हालांकि जबरन धर्म बदलवाने को लेकर यूपी में पहले से ही सख्त कानून लागू है। उसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी ने बहुत ही सख्ती करते हुए इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है।
वहीं सोमवार को लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया था जो अवैध तरीके से लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर करता है। इस मामले में 2 लोगों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए उमर गौतम और जहांगीर काजमी दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले हैं।
यह भी पढें:- दिल की नींव रख बनाए गए ‘ताज’ की कुछ रोचक बातें…
जांच में पता चला है कि ये लोगों का जबरन धर्मांतरण कराते हैं। पकड़ा गया उमर गौतम खुद भी धर्म परिवर्तन कर हिंदू से मुस्लिम बन गया था। अब वह धर्मांतरण अभियान चला रहा है। उमर अपने साथी जहांगीर के साथ मिलकर अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों का जबरन धर्म बदलवा चुका है, ये लोग पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसे लेकर लोगों का धर्मांतरण कराते थे। उन्होंने ये बात खुद स्वीकार की है।
Aluminium scrap redistribution Aluminium recycling facility infrastructure Scrap metal exports
современная клиника персональной медицины в Москве купить медсправку срочно справка от врача на работу купить