रंजीता मेहता महिला कांग्रेस की नेशनल कोर्डिनेटर नियुक्त,रंजीता मेहता की नियुक्ति से पार्टी संगठन को मिलेगी मजबूती
सत्यखबर,( नई दिल्ली )
हरियाणा महिला कांग्रेस की तेजतर्रार महिला कांग्रेस नेत्री रंजीता मेहता को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव ने आल इंडिया महिला कांग्रेस की नैशनल कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। रंजीता मेहता की नियुक्ति से हरियाणा महिला कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति में अहम स्थान मिला है।
पंचकूला मेहता ने लगभग 6 साल पूर्व पंचकूला की राजनीति से अपना सफर शुरु किया था। सबसे पहले उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा। उसके बाद उन्हें जिले में कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी कार्यशैली को देखते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस में पहले मीडिया कोर्डिनेटर बनाया और उसके बाद वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया।
रंजीता मेहता को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देकर राहुल गांधी ने बड़ा संदेश दिया है कि वह कांग्रेस के लिए जीतोड़ मेहनत करने वाले युवाओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान देकर पार्टी की मजबूती में कोई कसर नहीं छोडेंगे।
रंजीता मेहता ने अपनी नियुक्ति पर आल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव इंचार्ज नीतू वर्मा, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी अनुपमा रावत और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का आभार व्यक्त किया है। रंजीता मेहता ने कहा कि वह नेशनल और प्रदेश स्तर पर महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगी । इतना ही नहीं पंचकूला में हजारों युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा है। रंजीता मेहता की नियुक्ति के बाद आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पंचकूला से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इससे पूर्व रंजीता मेहता को राजस्थान चुनावों में भी अजमेर डिवीज़न की कोऑर्डिनेटर बना कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी जहाँ उनकी मेहनत को सबने सराहा था व करीब बीस सीटों पर जीत दर्ज करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी जिसके फलस्वरूप उन्हें अब नेशनल जिम्मेदारी के पद से नवाजा गया है । आपको यहां बता दे कि रंजीता मेहता को पंचकुला विधानसभा क्षेत्र से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है । रंजीता मेहता ने बताया कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको बेखूबी से निभाने का प्रयास किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडा जाएगा । पंचकुला विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी के झंडे को बुलंद करने और पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए रंजीता मेहता जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ जोडने का काम कर रही है ।
Scrap metal exports Ferrous scrap analytics Iron waste reprocessing
Ferrous scrap resource conservation, Iron waste reclamation facility, Scrap metal drop-off
Scrap aluminium material separation Aluminium scrap remelting Metal repurposing centers